Thursday, October 8, 2026
Thursday, October 8, 2026

लुधियाना में कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

Date:

लुधियाना में आज भी आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। बीते दिन विभाग की टीमों ने कई रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मारे थे। इसकी जानकारी मिलते ही कई कारोबारी इधर-उधर हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, यह छापामारी बड़ी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में की जा रही है। मंगलवार देर रात 11 बजे तक भी माता रानी चौक के पास स्थित एनके मोबाइल शोरूम में कार्रवाई जारी रही। शोरूम के बाहर सुरक्षा के लिए लोकल पुलिस तैनात रही।

आयकर विभाग की टीम ने कारोबारियों के खरीद, बिक्री से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला गया और कई दस्तावेज आगे जांच के लिए कब्जे में लिए हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक अभी जांच की जा रही है। फिलहाल अभी कुछ नहीं कहा जा सकता सकता। अधिकारियों का इतना कहना है कि इस जांच में लाखों की अवैध संपत्ति सामने आने का अनुमान है।

विभाग की टीमों ने मंगलवार चार रियल एस्टेट कारोबारियों के तमाम ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। छापामारी दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए है। कारोबारियों के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

इन कारोबारियों के बैंक अकाउंट्स की गहन जांच की जा रही है। कंप्यूटरों में फीड डेटा को भी खंगाला गया। आयकर टीमों ने जंडू प्रापर्टी, एनके वाइन, विनय सिंगल, चेतन जैन, राणा प्रापर्टी के संस्थानों में रेड की है। सूत्रों मुताबिक आज बुधवार शाम तक ये रेड समाप्त हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने...