Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

Date:

 

लुधियाना : पंजाब की सियासत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ED के रडार पर आ गए हैं। शुक्रवार सुबह होते ही ईडी की टीमों ने मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

आने वाले घंटों में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
जानकारी के मुताबिक, सुबह तड़के ही ईडी के अधिकारी लुधियाना पहुंचे और संजीव अरोड़ा की कोठी को चारों तरफ से घेर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर आवास के बाहर भारी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल (CRPF) के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि जांच के दौरान किसी भी तरह का बाहरी हस्तक्षेप न हो सके। सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन के सौदों में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीमें घर के अंदर दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं हालांकि, अभी तक विभाग की ओर से इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या विवरण साझा नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा है कि आने वाले घंटों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई के बाद से ही शहर के सियासी माहौल में भारी गहमागहमी देखी जा रही है।

बता दें कि अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Ashok Mittal से जुड़े करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें जालंधर, कपूरथला और गुरुग्राम सहित कई ऐसे ठिकाने थे, जहां पर ई.डी. ने दबिश दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related