Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित 144 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Date:

 

चंडीगढ़ : ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ अभियान के 99वें दिन पंजाब पुलिस ने रविवार को 144 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 6.7 किलो हेरोइन और 440 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या अब 16,492 हो गई है।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 88 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 479 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान राज्य भर में 107 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं। पुलिस टीमों ने 541 संदिग्धों की जांच भी की है। रविवार को 89 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related