Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

पंजाब बोर्ड का 8वीं से 12वीं तक एडमिशन शेड्यूल जारी:15 जुलाई लास्ट डेट, देर करने पर स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Date:

मोहाली–पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 8वीं से 12वीं कक्षा तक के नियमित विद्यार्थियों के लिए दाखिले का शेड्यूल तय कर दिया है। दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई है। यह आदेश सभी सहायता प्राप्त, संबद्ध और एसोसिएट स्कूलों पर लागू होगा।
बोर्ड ने साफ किया है कि स्कूलों को तय समय में दाखिला देना होगा, अन्यथा बोर्ड की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पीएसईबी ने सीबीएसई और आईसीएसई की तरह अपना खुद का एकेडमिक कैलेंडर तैयार किया है।
उसी के मुताबिक दाखिले से लेकर परीक्षाएं कराने तक की पूरी प्रक्रिया होती है, ताकि विद्यार्थियों को बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी के चलते यह फैसला लिया गया है। 10वीं और 12वीं कक्षा की बात करें तो पूरे पंजाब में हर साल इनमें करीब सात लाख विद्यार्थी बैठते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...