Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब के AAP सांसद मित्तल प्रधानमंत्री मोदी से मिले

Date:

जालंधर—ऑपरेशन सिंदूर और दुनियाभर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का पक्ष रखने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल सहित अन्य प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा- हम जितने भी सांसद विदेश में भारत का पक्ष रखने के लिए गए थे, पीएम मोदी ने सभी से बातचीत की और सभी गर्व महसूस कर रहे थे कि उन्हें भारत का पक्ष रखने का मौका मिला।

सांसद मित्तल ने कहा- भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए विभिन्न देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ मेजबानी किए जाने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमने दुनिया भर से अपने अनुभव साझा किए, जहां हमने आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख और वैश्विक शांति के लिए हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दृढ़ता से व्यक्त किया।

इन यात्राओं में विभिन्न दलों के सांसद, पूर्व सांसद और अनुभवी राजनयिक शामिल थे। जो हमारी सामूहिक शक्ति और “वसुधैव कुटुम्बकम, दुनिया एक परिवार है” की भावना को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व और वैश्विक मंच पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने के अवसर के लिए आभारी हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related