Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

मोहाली में कबड्‌डी प्लेयर की हत्या:अमृतसर के शूटरों ने मारी थी पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोलियां

Date:

 

मोहाली–पंजाब के मोहाली में टूर्नामेंट के दौरान कत्ल किए गए कबड्‌डी प्लेयर व प्रमोटर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इसमें पता चला कि हमलावरों ने उनके पीछे से पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी, जो उनके मुंह के रास्ते बाहर निकली, इसी वजह से अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो गई।।

 

मोहाली के SSP हरमनदीप हंस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अमृतसर के आदित्य और करण ने राणा को गोलियां मारीं। उसे सेल्फी के बहाने रोककर वारदात की गई। राणा के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से लिंक के शक के चलते बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल और डोनी बल ने यह हत्या कराई। इसका सिद्धू मूसेवाला से कोई लेना-देना नहीं है। यह भी सामने आया कि हत्या से पहले कोई राणा बलाचौरिया को बुलाकर साइड में ले गया, जहां शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

 

सोमवार देर शाम सोहाना में यह हत्या की गई थी। 2 से 3 हमलावर फैन बनकर उनके करीब पहुंचे। उनके साथ सेल्फी लेने के बहाने राणा को गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें फोर्टिस में भर्ती कराया गया। सुबह उनकी डेडबॉडी मोहाली के सरकारी अस्पताल में लाई गई। पोस्टमॉर्टम के बाद आज ही राणा का अंतिम संस्कार भी हो सकता है। राणा की 6 दिसंबर को ही देहरादून की युवती से लव मैरिज हुई थी।

इस मामले में एक और युवक रोपड़ के रहने वाले जगप्रीत सिंह को भी गोली लगी है। वह गोली लगने के बाद जमीन पर गिरे राणा की मदद के लिए दौड़ा था। वहीं मोहाली पुलिस के SSP हरमनदीप सिंह हंस ने इस मामले में थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। जिसमें पूरे हत्याकांड को लेकर खुलासा किया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...