Monday, August 17, 2026
Monday, August 17, 2026

दिल्ली सिक्योरिटी सिस्टम से लैस होगी, कैपिटल डोम तैयार:इसमें 3 लेयर शामिल, आउटर रिंग में सिग्नल तो मिडिल में मिसाइलें तैनात होंगी

Date:

 

देश की राजधानी दिल्ली चौतरफा सुरक्षा सिस्टम से लैस होने जा रही है। इसे कैपिटल डोम नाम दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पाकिस्तान ने दिल्ली पर मिसाइलें दागी थीं, लेकिन हमारे स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे हवा में ही मार गिराया था।

इसी के बाद दिल्ली को अलग से एक ‘सुदर्शन चक्र’ का सुरक्षा घेरा देने पर मंथन किया गया। फिलहाल यह सिस्टम लगभग तैयार है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की अगुवाई में जिस डिफेंस सिस्टम को तैयार किया जा रहा है, उसमें दिल्ली के चारों ओर तीन सुरक्षा घेरे होंगे।

इन्हें आउटर, मिडिल और इनर रिंग नाम दिया गया है। ये दिल्ली की सरकारी इमारतों, हवाई अड्‌डों जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और उनके आसपास तैनात होंगे। आउटर रिंग में सिग्नल सिस्टम तो मिडिल में मिसाइलें तैनात होंगी। ये दुश्मन की हर रेंज की मिसाइलों, ड्रोन्स, लड़ाकू विमानों या लायटरिंग एम्युनिशन को नाकाम कर देगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related