Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

अमृतसर में 10 साल के बच्चे से दुष्कर्म की कोशिश

Date:

 

अमृतसर–पंजाब के अमृतसर शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैला दिया है। थाना डी डिवीजन के अधीन आने वाले गेट खजाना इलाके में 60 साल के एक पड़ोसी पर 10 साल के मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है।

 

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्चा पतंग लूटने के लिए अपने ही मोहल्ले में रहने वाले पड़ोसी तिलक राज के घर गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी उस समय घर में अकेला था। इसी दौरान उसने मासूम बच्चे को जबरन पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से बच्चा घबरा गया, लेकिन उसने साहस दिखाया और किसी तरह खुद को छुड़ाकर वहां से भाग निकला।

 

हिम्मत दिखाकर भागा बच्चा, परिजनों ने थाने में दी शिकायत

 

घर पहुंचने के बाद बच्चे ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। बच्चे की आपबीती सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़ित परिवार और इलाके के लोगों ने तुरंत थाना डी डिवीजन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी तिलक राज को हिरासत में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...