Monday, July 27, 2026
Monday, July 27, 2026

राजस्थान के युवक की ईरान के हमले में मौत:क्रूड ऑयल कंपनी के जहाज पर थे, मिसाइल आकर गिरी

Date:

 

नागौर–अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई। संभवत: इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली मौत है। नागौर जिले के रहने वाला युवक क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर जॉब करता था।

 

जानकारी के अनुसार 1 मार्च की सुबह ओमान के एक पोर्ट पर ईरान की मिसाइल उनके जहाज पर गिरी थी। हादसे में शिप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

 

दलीप शिप के अगले हिस्से में पायलट आशीष कुमार के साथ ​थे। आशीष बिहार के रहने वाले थे, जिनका शव मिल गया है। वहीं, दिलीप के बॉडी अभी नहीं मिली है।

खासब पोर्ट पर खड़ा था शिप

हमले के समय जहाज खासब पोर्ट पर खड़ा था। कंपनी के अनुसार हमले के दौरान अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन कैप्टन आशीष समेत 2 अन्य लोग मिसिंग हो गए थे।

 

हमले के तीन दिन बाद बुधवार सुबह कंपनी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की। इनमें नागौर के खींवताना के रहने वाले दलीप भी शामिल हैं। ये शिप स्काईलाइट कंपनी का था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related