Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

समंदर के बीच आग का तांडव! फिलीपींस में 1000 घर जलकर खाक, मची चीख-पुकार

Date:

 

 

International : दक्षिणी फिलीपींस के तावी-तावी प्रांत स्थित बोंगाओ द्वीप पर मंगलवार रात एक प्रलयंकारी आग ने भारी तबाही मचाई। बारंगाय लामियन (Barangay Lamion) के तटीय इलाके में लगी इस आग ने महज चार घंटे के भीतर पूरी की पूरी बस्ती को राख के ढेर में बदल दिया। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 1000 घर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जिससे 5000 से अधिक नागरिक रातों-रात बेघर हो गए।  यह इलाका समुद्र के ऊपर लकड़ी के खंभों (Stilts) पर टिके घरों के लिए जाना जाता है।

 

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण घरों का निर्माण ढांचा और भौगोलिक स्थिति रही। अधिकांश घर बांस, सूखी लकड़ी और नारियल की पत्तियों से बने थे, जिन्होंने आग के लिए ईंधन का काम किया। समुद्र की ओर से चल रही तेज हवाओं ने चिंगारी को पल भर में पूरी बस्ती में फैला दिया।  घर एक-दूसरे से सटे होने और द्वीप पर संकरी जगह होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related