Sunday, October 4, 2026
Sunday, October 4, 2026

सुबह तड़के बड़ा हादसा: भयानक बस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत, 34 लोग थे सवार

Date:

 

 

इंटरनेशनल : इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा पर सोमवार तड़के एक भयानक बस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा आधी रात के बाद हुआ, जब राजधानी जकार्ता से प्राचीन शहर योगयाकर्ता जा रही एक अंतर-प्रांतीय बस नियंत्रण खो बैठी और टोल रोड पर बने कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलट गई।

 

सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख बुदियोनो ने बताया कि बस में कुल 34 लोग सवार थे। उन्होंने कहा, “भारी टक्कर के कारण कई यात्री बस के अंदर फंस गए और कुछ खिड़कियों से बाहर उछल गए।”  पुलिस और बचाव दल लगभग 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे। हादसे में तुरंत छह यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, दस अन्य लोग अस्पताल ले जाते समय या उपचार के दौरान दम तोड़ बैठे।

 

अभी दो नजदीकी अस्पतालों में 18 घायल इलाज करा रहे हैं, जिनमें से पांच की स्थिति गंभीर और 13 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। टीवी रिपोर्ट्स में पीली बस को पलटी हुई अवस्था में दिखाया गया, जिसके चारों ओर राष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी, पुलिस और मौके पर मौजूद लोग खड़े थे। एम्बुलेंस लगातार घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਟ੍ਰਿਪਲ ਐੱਚ ਸਕ੍ਰੀਨਿੰਗ ਨੂੰ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਾਇਆ

ਸਰਕਾਰੀ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਐੱਚ.ਆਈ.ਵੀ., ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਬੀ ਅਤੇ ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ-ਸੀ...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

 खाद्य मंत्री ने तरनतारन दाना मंडी में धान की...