तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद स्थित गांधी भवन में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- कांग्रेस 140 सालों से इसलिए बची हुई है क्योंकि पार्टी में स्वतंत्रता है।
तेलंगाना CM ने कहा- जिस तरह लोग अलग-अलग देवताओं की पूजा करते हैं, उसी तरह कांग्रेस भी अलग-अलग मानसिकता वाले लोगों को अपने साथ जोड़ता है। रेड्डी ने कहा- हिंदू धर्म में कितने भगवान हैं? तीन करोड़। एक व्यक्ति भगवान वेंकटेश्वर को प्रणाम करता है, तो कोई शिव का अनुयायी है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा- जो अविवाहित हैं, उनके लिए भगवान हनुमान हैं। जो दो बार शादी करते हैं, उनके भगवान अलग हैं। जो शराब पीते हैं, उनके लिए एक और भगवान हैं। येल्लम्मा, पोचम्मा, मैसम्मा। मुर्गा खाने वाले लोगों के अलग भगवान हैं। दाल-चावल खाने वालों के एक और भगवान हैं।मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी नए डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी (DCC) प्रमुखों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के भीतर टकराव की खबरों के बीच आई है। विपक्ष ने CM रेड्डी की टिप्पणी को हिंदुओं की आस्था पर चोट बताया और माफी की मांग की है। विपक्ष का आरोप है कि CM ने हिंदू समुदाय को शर्मिंदा किया है।\
संजय ने आगे लिखा- कांग्रेस हमेशा से AIMIM के आगे झुकने वाली पार्टी रही है। हमने जुबली हिल्स उपचुनाव के दौरान ही चेतावनी दी थी कि अगर कांग्रेस या BRS गलती से जीत गए, तो हिंदू इज्जत से बाहर नहीं निकल पाएंगे। CM रेड्डी की टिप्पणी साबित करती है कि BJP सही थी।


