Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

बाबा साहेब की प्रतिमा के मामले में जसवीर सिंह गढ़ी 10 जून को फिल्लौर का दौरा करेंगे

Date:

चंडीगढ़, 8 जून: पंजाब राज्य अनुसूचित जातियाँ आयोग के चेयरमैन स. जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा 10 जून 2025, दिन मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की बेअदबी के मामले की जाँच करने के लिए नंगल गेट, फिल्लौर का दौरा किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जातियाँ आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि फिल्लौर के नंगल गेट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की दूसरी बार हुई बेअदबी के मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है, जिसके लिए चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा घटना स्थल का दौरा कर प्रतिमा के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि फिल्लौर के नंगल गेट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की दूसरी बार हुई बेअदबी के मामले में पंजाब राज्य अनुसूचित जातियाँ आयोग के चेयरमैन द्वारा पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस से भी 13 जून 2025 को रिपोर्ट तलब की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...