Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

2026 में किंगमेकर बनूंगा, मेरे बिना सरकार नहीं बनेगी;

Date:

बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मंगलवार को कहा कि वे बंगाल के ओवैसी हैं। हुमायूं ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के साथ अपने करीबी संबंधों का बखान करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा- मैंने उनसे बात की है। उन्होंने मुझसे कहा है कि वे हैदराबाद के ओवैसी हैं और मैं बंगाल का ओवैसी हूं।

हुमायूं ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 2026 के विधानसभा चुनाव मैं किंगमेकर बनूंगा। मेरे समर्थन के बिना कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकती। हुमायूं ने दावा किया कि 2026 में न तो TMC और न ही भाजपा अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा छू पाएगी।

हुमायूं ने 6 दिसंबर को बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद के मॉडल पर एक मस्जिद की नींव रखी। इसी दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मस्जिद के विध्वंस की 33वीं बरसी थी। मस्जिद को लेकर विवाद के चलते TMC ने 28 नवंबर को हुमायूं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

इधर, बाबरी मस्जिद शैली की मस्जिद के लिए अबतक करीब 3 करोड़ रुपए चंदा मिल चुका है। हुमायूं के अनुसार, मस्जिद निर्माण स्थल पर 12 दान पेटियां रखी गई थीं। 11 पेटियों से 57 लाख गिने जा चुके हैं। एक पेटी की गिनती बाकी है। QR कोड पेमेंट से 2.47 करोड़ चंदा मिला है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related