Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

गुजरात के पूर्व CM व पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी का निधन

Date:

 

पंजाब : गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी का निधन हो गया है। वह अपनी बेटी को मिलने जा रहे थे।

गौरतलब है कि आज दोपहर गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा प्लेन के टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। वहीं आपको बता दें कि हादसे से पहले विजय रूपाणी की तस्वीर सामने आई। यह फोटो प्लेन के अंदर की बताई जा रही है जिसे पूर्व सीएम विजय रूपानी का फोटो आगे बैठी एक महिला यात्री ने लिया था। आपको बता दें कि इस हादसे में प्लेन में सवार किसी भी यात्री की जान नहीं बची है। इसे लेकर अहमदाबाद पुलिस का भी बयान सामने आया है। उन्होंने पुष्टी की है कि इस प्लेन में सवार सभी यात्रियों का निधन हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related