Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

युद्ध संकट के बीच एलपीजी सप्लाई पर खतरा बढ़ते देख भारत सरकार का बड़ा कदम: ESMA लागू

Date:

 

 

Essential Services Maintenance Act: यूएस–इजरायल–ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस और एलपीजी की बाधारहित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 1955 के आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) को लागू किया है।

 

बता दें कि दुनिया इस समय ईरान और इजरायल (अमेरिका समर्थित) के बीच छिड़े संघर्ष की तपिश महसूस कर रही है। इस युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर LPG और प्राकृतिक गैस की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। भारत में भी गैस की किल्लत न हो और आपकी रसोई से लेकर सड़कों पर दौड़ती गाड़ियों तक का पहिया न थमे, इसके लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है।  सरकार ने आपातकालीन प्रावधानों के तहत ESMA लागू कर दिया है। इस कड़े कदम का सीधा उद्देश्य यह है कि सीमित संसाधनों के बावजूद देश के सबसे जरूरी हिस्सों में गैस की कमी न होने पाए।

 

ESMA क्या है?

ESMA (Essential Services Maintenance Act), जिसे “आवश्यक सेवा अधिनियम” भी कहा जाता है, 1968 में लागू हुआ था। इस कानून का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और बिजली जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की आपूर्ति कभी रुक न जाए। कानून में कई प्रकार की आवश्यक सेवाओं की सूची है, और राज्य सरकारें अपने अनुसार इन्हें चुन सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related