Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

चंडीगढ़ से हिसार के लिए कल से सीधी फ्लाइट:सप्ताह में 2 दिन भरेगी उड़ान

Date:

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिसार के लिए सीधी फ्लाइट सेवा सोमवार (9 जून) से शुरू हो रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एलायंस एयर की एटीआर-72 सीटर फ्लाइट को सप्ताह में 2 दिन उड़ान भरने के लिए स्लॉट जारी कर दिए हैं। सोमवार और शुक्रवार को हिसार चंडीगढ़ के बीच फ्लाइट उड़ेगी।चंडीगढ़ एयरपोर्ट अब देश के 19 राज्यों से सीधा जुड़ गया है। चंडीगढ़ से हिसार की पहली उड़ान सोमवार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और शाम 4 बजकर 30 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट हिसार से शाम 4 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी और शाम 5 बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से हिसार की उड़ान का समय करीब 1 घंटा 10 मिनट और हिसार से चंडीगढ़ की उड़ान लगभग 1 घंटा रहेगा।

एलायंस एयर इस मार्ग पर फ्लेक्सी किराया मॉडल के तहत बुकिंग कर रही है, जिसमें किराया 1449 रुपए से 1704 रुपए के बीच तय किया गया है।फिलहाल चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 12 फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। मुंबई और बेंगलुरु के लिए 6-6, जयपुर और श्रीनगर के लिए 4-4, लेह और हैदराबाद के लिए 2-2, जबकि अहमदाबाद, कोलकाता, धर्मशाला, गोवा, इंदौर, जम्मू, लखनऊ, चेन्नई, पटना और पुणे जैसे शहरों के लिए भी फ्लाइट्स चंडीगढ़ से संचालित हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...