Saturday, August 1, 2026
Saturday, August 1, 2026

लुधियाना के टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन

Date:

खन्ना –पंजाब के खन्ना में लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित घुलाल टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (कादियां) से जुड़े किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टोल को मुफ्त करवा दिया।

यूनियन नेताओं का आरोप है कि टोल प्लाजा पर स्थानीय पंजाबी युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। दूसरे राज्यों के लोगों से कम वेतन पर काम करवाया जा रहा है। यूनियन के जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह ग्यासपुरा के अनुसार, टोल प्रबंधन गैर-पंजाबी कर्मचारियों से 14 हजार रुपए मासिक वेतन पर 12-12 घंटे काम ले रहा है।
ग्यासपुरा ने कहा कि जब तक पंजाबी युवाओं को उचित वेतन पर नौकरी नहीं मिलेगी, धरना जारी रहेगा। कोई वाहन टोल टैक्स नहीं देगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह आंदोलन पूरे पंजाब के टोल प्लाजा तक पहुंचेगा।
टोल प्लाजा मैनेजर यादविंदर सिंह ने किसानों के आरोपों को नकारा। उन्होंने बताया कि टोल पर 28 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें अधिकतर पंजाब के हैं। मैनेजर ने कहा कि भर्ती को लेकर दबाव बनाना ब्लैकमेलिंग है। यह पहली बार है जब कोई संगठन कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर इस तरह का दबाव बना रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...