मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 24 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में ईडी ने चेन्नई में श्रीसन फार्मा के मालिक जी. रंगनाथन और उनके परिजनों की 2.04 करोड़ रुपए कीमत के 2 फ्लैट जब्त किए हैं।
जांच में पाया गया कि कंपनी ने इंडस्ट्री में उपयोग होने वाले खतरनाक केमिकल को इन कफ सिरप में मिलाया। एमपी पुलिस की एफआईआर में सिरप में डाइइथिलीन ग्लाइकोल व एथिलीन ग्लाइकोल की खतरनाक मात्रा मिली।
रंगनाथन की गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु व मप्र में कार्रवाई हुई। कंपनी को बंद किया गया। श्रीसन फार्मा की लापरवाह व मिलावटी निर्माण प्रक्रिया ने सिरप को घातक बना दिया।


