Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

भाजपा को ₹959 करोड़, कांग्रेस को ₹313 करोड़ चंदा मिला:

Date:

 

भाजपा को साल 20240-25 में इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए कांग्रेस से करीब तीन गुना राजनीतिक चंदा मिला। चुनाव आयोग (EC) की वेबसाइट पर अपलोड रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा को इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए 959 करोड़ रुपए मिले। कांग्रेस को मिले कुल चंदे ₹517 करोड़ में से ₹313 करोड़ इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए हासिल हुए।

बीते साल की रिपोर्ट बताती है कि तृणमूल कांग्रेस को कुल ₹184.5 करोड़ का चंदा मिला, जिसमें ₹153 करोड़ इलेक्टोरल ट्रस्ट से आए। कांग्रेस की वार्षिक डोनेशन रिपोर्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जबकि भाजपा की रिपोर्ट अपलोड नहीं हुई है।

इलेक्टोरल ट्रस्ट एक रजिस्टर्ड संस्था हैं, जिसके जरिए राजनीतिक चंदे को पारदर्शी तरीके से सियासी दलों तक पहुंचाया जाता है। देश में कंपनियां राजनीतिक दलों को सीधे दान नहीं देती। इसलिए, वे इलेक्टोरल ट्रस्टों के जरिए राजनीतिक दलों तक चंदा पहुंचाती हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related