Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों पिता बने:

Date:

पंजाबी गायक और एक्टर दिलप्रीत ढिल्लों के घर बेटा हुआ है। इसकी तस्वीरें दिलप्रीत ढिल्लों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। ढिल्लों ने नवजात बेटे के साथ तस्वीर साझा कर लिखा है कि अब कुछ भी कहने के लिए नहीं बचा है। और न ही अब भगवान से कुछ मांगने के लिए बचा है। भगवान ने मुझे अनमोल तोहफा दिया है। आज मैं बहुत खुश हूं।

बच्चे का क्या नाम रखा गया है, इसके बारे में सिंगर ने कुछ नहीं लिखा है। न ही ये बताया है कि कितने दिल पहले बच्चे ने जन्म लिया है। दिलप्रीत के इंस्टा पर फोटो अपलोड करने के बाद फैंस ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा है कि वेलकम छोटे ढिल्लों साहब।

दिलप्रीत ढिल्लों पंजाब के जिला पटियाला के फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले हैं। ढिल्लों ने 2014 में पहली बार पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गुंडे एल्बम से जगह बनाई। इस एल्बम के हिट होने पर गुंडे -2 निकाली। बदमाशी वाले गीत गाने के चलिए ढिल्लों आलोचना के भी शिकार हुए। अंबर धालीवाल से 2018 में शादी, विवाद रहे चंडीगढ़ में दिलप्रीत ढिल्लों ने अंबर धालीवाल से 2018 में शादी की थी। 2020 में उनके बीच विवाद सामने आए थे। पत्नी ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए, लेकिन दिलप्रीत ने इन आरोपों को गलत बताया और सिरे से नकार दिया था। इसके बाद फिर से पति-पत्नी के बीच कोई विवाद सार्वजनिक मंच पर नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related