Tuesday, July 7, 2026
Tuesday, July 7, 2026

नोट डबल करने के नाम पर ठगी, 2 बदमाश अरेस्ट

Date:

कैमूर–कैमूर के भभुआ पुलिस ने नोट डबल करने के नाम पर ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से केमिकल और नोट के साइज का रद्दी कागज का टुकड़ा जब्त हुआ है। दो बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है । गिरफ्तार आरोपियों में एक कैमूर के मोहनिया का, तो दूसरा रोहतास के करहगर का रहने वाला है।

भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भभुआ शहर में लगातार जानकारी मिल रही थी कि कुछ गिरोह नकली नोट छाप कर मार्केट में सप्लाई कर रहे है। टीम का गठन कर जाल बिछाया गया। गिरोह को पकड़ने के लिए दो लोग नकली नोट छापने का डेमो देने के लिए आए हुए थे, उनको रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

बदमाशों के पास से केमिकल ,ओरिजिनल नोट और डूप्लीकेट नोट जैसा कागज बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह नोट छापने का नहीं, बल्कि ठगी का काम करते हैं। नोट छापने का डेमो दिया जाता है। इसमें अपने पास एक ओरिजिनल नोट काला करके रखा हुआ रहता है और दूसरी तरफ सादा कागज पर ब्लैक पेंट जैसा केमिकल लगा देता है।

ओरिजिनल नोट से ही थिनर लेकर कलर छुड़ा कर दिखाया जाता है कि सादा कागज वाला नोट में ओरिजिनल छपाई हो गया। इसमें शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related