Wednesday, October 14, 2026
Wednesday, October 14, 2026

चंडीगढ़ हत्याकांड, गोल्डी बराड़ की लॉरेंस को धमकी

Date:

चंडीगढ़ में गैंगवार में मारे गए इंदरप्रीत सिंह पैरी की हत्या के बाद कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी है। गोल्डी बराड़ का एक वॉइस नोट वायरल हुआ है, जिसमें वो लॉरेंस को गलतफहमी का शिकार बता रहा है।

गोल्डी बराड़ की तरफ से छह मिनट के वॉइस नोट में दुबई में मारे गए सीपे का जिक्र है। इसमें वो कहता है कि जिस विक्की टहले को धमका जा रहा है, उसका कोई लेना देना नहीं है। लॉरेंस केवल गलतफहमी का शिकार है।

गोल्डी ने कहा कि पैरी की हत्या कर लॉरेंस ने अपनी मौत के कागजों पर साइन कर लिए हैं, कुदरत गद्दारी की सजा जरूर देगी।

इससे पहले लॉरेंस के लिए काम करने वाले हैरी बॉक्सर के धमकी भरे वॉइस नोट के बाद लॉरेंस की पैरी के साथ आखिरी कॉल रिकार्डिंग सामने आई थी। कॉल रिकॉर्डिंग में लॉरेंस ने इंदरप्रीत पैरी को बातों-बातों में धमकी दी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...