Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

जालंधर बच्ची कत्लकांड के आरोपी को कस्टडी में भेजा:, 1 घंटे की सुनवाई के बाद ज्यूडिशियल कस्टडी मिली

Date:

 

जालंधर—जालंधर वेस्ट एरिया में 13 साल की बच्ची के हुए कत्ल मामले में कोर्ट ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। आरोपी को लेकर पुलिस दोपहर साढ़े 12 बजे सेशन कोर्ट लेकर पहुंची। यहां लगभग 1 घंटे तक आरोपी को लेकर सुनवाई चली।

सुनवाई के बाद जज ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। इससे पहले शुक्रवार को भी आरोपी का एक दिन का रिमांड लिया गया था। कुल 12 दिन के रिमांड में पुलिस ने कई अहम खुलासे होने का दावा किया है।

22 नवंबर को पड़ोसी के बाथरूम से मिली थी बच्ची की लाश

बता दें कि 22 नवंबर को 13 साल की बच्ची संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद पड़ोसी के घर के बाथरूम से बच्ची का शव बरामद हुआ था। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले एक ASI मंगत राम को पुलिस टर्मिनेट कर चुकी है, जबकि 2 PCR कर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

 

 

छोटी बेटी से मिलने आई तो मैंने अंदर बुला लिया: आरोपी हैप्पी ने पुलिस को बताया था कि बच्ची मेरी छोटी बेटी के साथ हमेशा अपनी मां के साथ खेलने आया करती थी। घटना वाले दिन मेरी पत्नी और छोटी बेटी बड़ी बेटी को मिलने के लिए लुधियाना गई थी। ये लड़की मेरी बेटी के साथ खेलने के आई तो मैंने गेट खोलकर इसे अंदर बुला लिया था।

लड़की पर मेरी नीयत खराब हो गई थी: आरोपी अब तक मान चुका है कि वह घर में अकेला था। लड़की उसके घर में आई और छोटी बेटी के बारे में पूछने लगी तो मैंने कहा कि वो तो घर नहीं है। इसके बाद मेरी नीयत लड़की को देख खराब हो गई थी। मैंने उसे प्यार से बेडरूम में बुलाया तो वह आ गई। अंदर आकर वह फिर मेरी बेटी के बारे में पूछने लगी। मैंने मौका देखकर उसे पकड़ लिया। लड़की ने डरकर छूटना चाहा और चिल्लाना चाहता तो मैंने उसका मुंह दबा दिया। मुझे डर था कि वो बाहर निकल जाती तो गली में बदनामी होती।

कुछ नहीं सूझा, मर्डर हो गया: पुलिस की पूछताछ में आरोपी मान चुका है कि उस समय लड़की को देखकर वह बदहवास था। उसे कुछ नहीं सूझा। वह उसे हर हाल में बाहर जाने से रोकना चाहता था। जैसे ही उसकी जोर से गर्दन दबाई तो उसकी सांस बंद हो गई। इसके बाद लड़की की लाश को बाथरूम में छुपा दिया था।

कार में लाश रात को बाहर फेंकनी थी: आरोपी ने ये भी माना है कि वह लाश को कहीं बाहर फैंकना चाहता था और इसके लिए दोस्त से गाड़ी मांग कर ले आया था। उसने माना कि उसकी योजना थी कि रात को शव को कहीं बाहर फेंक आऊंगा। इसके बाद वह रात होने के इंतजार करने लगा। मगर, गेट के बाहर लोग घूम रहे थे तो मौका नहीं मिल पाया था। फिर लोग घर के अंदर ही घुस आए और लाश बरामद कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related