Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

BPSC कैंडिडेट्स प्रदर्शन- अनशन कर रहे प्रशांत किशोर गिरफ्तार

Date:

भूख हड़ताल पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) को पटना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उन्हें तड़के 4 बजे जबरन उठाकर ले गई। वहां मौजूद लोगों ने विरोध जताया तो उन पर लाठीचार्ज किया।

पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि प्रशांत किशोर को गिरफ्तार किया गया है। प्रशांत और उनके समर्थक गांधी मैदान पर धरना दे रहे थे। इस जगह पर धरना देने की इजाजत नहीं थी।

प्रशांत किशोर को पुलिस एंबुलेंस में AIIMS लेकर गई। उन्हें सभी लोगों से अलग कर दिया गया है। प्रशांत ने किसी भी तरह का इलाज कराने से मना कर दिया है और अपना अनशन जारी रखा है। वहीं, मुजफ्फरपुर कोर्ट में BPSC छात्रों को भड़काने के आरोप में प्रशांत पर केस दर्ज किया गया है।

प्रशांत 2 जनवरी से बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) में अनियमितताओं को लेकर पटना स्थित गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रहे थे। पटना पुलिस ने गांधी मैदान खाली करा दिया है। यहीं, पर BPSC कैंडिडेट्स BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related