Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

बजरी से भरे डंपर ने पति-पत्नी और 2-बच्चों को कुचला, सड़क पर बिखरे शव

Date:

 

जालोर–जालोर में बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार पति, पत्नी और 2 बच्चों को कुचल दिया। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव सड़क पर बिखर गए।हादसे से गुस्साए लोग रोड को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। एक्सीडेंट सायला थाना इलाके के पोषाणा गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे हुआ।

 

थाना इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया- बाइक पर बावतरा निवासी उत्तम पुरी (32), पत्नी पिंटा देवी (30), बेटा चिंटू (8) और राज (5) थे। उत्तम अपने ससुराल कोरा गांव, भीनमाल (जालोर) में एक शोकसभा में शामिल होने परिवार के साथ जा रहे थे।

बाइक पर चिंटू आगे बैठा था। उत्तम बाइक चला रहा था। उसके पीछे राज और सबसे पीछे पिंटा देवी बैठी थीं। पोषाणा और उनड़ी गांव के बीच भीनमाल मेन रोड पर बजरी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। उत्तम और चिंटू वहीं गिर पड़े। पिंटा देवी और राज उछलकर दूर जाकर गिरे। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को 108 एंबुलेंस के जरिए सायला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसे से नाराज लोग भीनमाल जाने वाले रोड को जाम कर बैठे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related