Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

चंडीगढ़ में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरी

Date:

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में सोमवार सुबह सुबह 7 बजे मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई है। यह बिल्डिंग काफी समय से खाली थी। हालांकि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन के अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं। इसके पास ही DC ऑफिस और नामी शोरूम स्थित है। जानकारी के मुताबिक यह बिल्डिंग 1970 के करीब बनी थी।

यह बिल्डिंग शहर की प्राइम लोकेशन पर स्थित है। लोगों के मुताबिक ये बिल्डिंग 5 मंजिला थी। उन्होंने बताया कि जब यह बिल्डिंग गिरी तो ऐसा लगा जैसे कोई कोई ब्लास्ट हुआ हो। कुछ समय के लिए दहशत फैल गई। इसके पास ही महफिल होटल है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया इमारत में करीब 2 महीने से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इससे इमारत में दरारें आ गई थीं। जैसे ही मामला प्रशासन के ध्यान में आया था तो उसके बाद 27 दिसंबर को इमारत को सील कर दिया गया था। मौके पर पहुंचे सेक्टर-17 चंडीगढ़ थाना के SHO रोहित ने बताया कि बिल्डिंग सवा 7 बजे गिरी है। बिल्डिंग के मालिक ने इसे किराए पर दिया हुआ था। किराएदार द्वारा इसका रेनोवेशन का काम करवाया जा रहा था। बिल्डिंग अनसेफ घोषित कर दी थी। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक ठेकेदार या किसी अन्य पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...