Thursday, June 18, 2026
Thursday, June 18, 2026

गुरुग्राम पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा

Date:

बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस आइकॉन मलाइका अरोड़ा ने आज गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर हब में आयोजित एक विशेष योग सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने न केवल योग का अभ्यास कराया। बल्कि अपनी ऊर्जा और उत्साह से सभी को प्रेरित भी किया। इस दौरान वह हरे रंग की स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं। मलाइका का आयोजकों ने फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए, जो मलाइका से मिलने और उनके साथ योग करने को लेकर उत्साहित नजर आए। सुबह के समय आयोजित इस योग सत्र में मलाइका ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक लोगों के साथ समय बिताया।
उन्होंने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया और योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक फायदों के बारे में विस्तार से बताया। मलाइका ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी और कहा कि यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि तनाव को कम करने और मन को शांत रखने में भी मदद करता है। उनकी सादगी और फिटनेस के प्रति समर्पण ने सभी को प्रभावित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related