Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

इजराइल बोला-हमलों से ईरानी एटमी प्रोग्राम 2-3 साल पिछड़ा

Date:

इजराइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 9वां दिन है। इस बीच, इजराइल के विदेश मंत्री गिडोन सार ने दावा किया है कि इजराइली सेना के हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को 2-3 साल के लिए पीछे धकेल दिया है। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सार ने कहा कि हमले का नतीजा बहुत अच्छा आया है।

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इजराइल के पास इतनी क्षमता नहीं है कि वह ईरान के फोर्डो परमाणु ठिकाने को पूरी तरह नष्ट कर सके। यह ठिकाना पहाड़ के 80 मीटर नीचे बना हुआ है।

ट्रम्प ने कहा-

QuoteImage
इजराइल के पास बहुत सीमित क्षमता है। वे थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन बहुत गहराई तक नहीं जा सकते। उनके पास वह तकनीक नहीं है।

ईरान और इजराइल के बीच शनिवार को भी जंग जारी है। ईरान ने सुबह इजराइल में तेल अवीव समेत दूसरे शहरों पर मिसाइल हमला किया। इससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अभी घायलों की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, इजराइल ने भी जवाबी हमला करते हुए ईरान में कोम, इस्फहान में मिसाइल हमले किए। इसमें 2 लोगों की मौत हुई है और 4 घायल हैं।

बीते 8 दिनों में इजराइल में 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 900 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं ईरान में 657 लोगों की मौत हुई है जबकि 2000 से ज्यादा घायल हैं। यह आंकड़ा वॉशिंगटन स्थित ईरानी ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...