Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

पंजाब BJP ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनाई चुनाव समिति, कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम गायब; परनीत कौर को मिली जगह

Date:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों की अगुवाई में गठित इस समिति में भाजपा के पांच पूर्व प्रदेश अध्यक्षों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

इस समिति में कुल 16 मुख्य सदस्य और 3 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। खास बात यह है कि समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जगह नहीं मिली है, जबकि उनकी पत्नी और पूर्व सांसद परनीत कौर को शामिल किया गया है।

समिति में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही पार्टी के पुराने और अनुभवी नेताओं को भी अहम स्थान मिला है।

मुख्य समिति में तरुण चुघ, अश्वनी शर्मा, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, श्वेत मलिक, प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु, विजय सांपला, दिनेश बब्बू और जंगी लाल महाजन सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

इन नेताओं को संगठन और सरकार में काम करने का लंबा अनुभव है। समिति में पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, राज्यसभा सांसदों, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और विधायकों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि इन नेताओं का अनुभव आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में काम आएगा।

तीन नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया

भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति में तीन नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। इनमें पंजाब भाजपा के प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर के नाम शामिल हैं।

ये तीनों नेता पंजाब में संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति तैयार करने और पार्टी की गतिविधियों में समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...