Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

अफसरों को विदेश का Tour करवाएगी पंजाब सरकार! इस विभाग के लिए जारी हुए Order

Date:

 

पंजाब : लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विभागीय अधिकारियों को स्टडी टूर पर भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वे शुक्रवार को पंजाब राज्य सड़क एवं पुल विकास बोर्ड (पी.आर.बी.डी.बी) के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों को टिकाऊ सड़कों के निर्माण और रखरखाव से जुड़ी जानकारियों के लिए शैक्षणिक टूर पर भेजा जाए और उन्हें उन विदेशी देशों में भेजा जाए, जो सड़क निर्माण, रखरखाव और सड़क सुरक्षा के मामलों में अग्रणी माने जाते हैं। मीटिंग के दौरान उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 30 जून तक राज्य राजमार्गों पर पेट्रोल पंपों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को पहुंच मार्ग की सुविधा देने के बदले में वसूली जा रही सरकारी फीसों से संबंधित रिपोर्ट पेश करें।

इस दौरान उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राज्य की सड़कों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने के कार्य में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही, इस संबंध में आ रही समस्याओं को हल करने के लिए पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के साथ भी समन्वय किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...