Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

छठ पूजा के आखिरी दिन उगते सूरज को अर्घ्य:दिल्ली में 1300 घाटों पर स्नान;

Date:

छठ महापर्व का मंगलवार को आखिरी दिन है। 4 दिन का ये महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू हुआ था। आज उगते सूरज को ‘ऊषा अर्घ्य’ दिया जा रहा है। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो जाएगा। उगते सूर्य को अर्घ्य देने का मुहूर्त सुबह 06:27 बजे तक था। देश के साथ विदेश में भी छठा महापर्व मनाया जा रहा है।

मंगलवार सुबह से भक्त नदियों के किनारे पहुंचे हुए हैं। जहां पर सामूहिक ‘ऊषा अर्घ्य’ दिया जा रहा है। बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई) से इसकी तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। ठंड बढ़ने के बावजूद महिलाएं पानी में खड़ी नजर आ रही हैं।

वहीं, दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हो रहा है, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं। मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन हो रहा है।

छठ महापर्व को लेकर भारत ही नहीं विदेशों में भी उत्साह है। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई देशों में भी भारतीय व्रतियों ने सोमवार को सूर्य को अर्घ्य दिया था। फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिनाद-टोबेगो में भी बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है, यहां भी छठ पूजा का आयोजन किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...