Monday, October 19, 2026
Monday, October 19, 2026

झूठा निकला दिल्ली एसिड अटैक का मामला:छात्रा के पिता ने 3 युवकों को फंसाने के लिए साजिश रची

Date:

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की छात्रा पर एसिड अटैक का मामला झूठा निकला है। पुलिस ने छात्रा के पिता अकील खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसने कबूल किया कि तीन युवकों को फंसाने के लिए एसिड अटैक की साजिश रची थी। ज्वलनशील पदार्थ एसिड नहीं बल्कि टॉयलेट क्लीनर था।

दरअसल, DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा (20) ने दावा किया था कि 26 अक्टूबर की सुबह अशोक विहार इलाके में कॉलेज जाते वक्त तीन युवकों जितेंद्र, ईशान और अरमान ने उस पर एसिड फेंका था। बाद में मौके से फरार हो गए थे। छात्रा ने कहा था कि जितेंद्र काफी समय से उसका पीछा भी कर रहा था।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि छात्रा के पिता पर जितेंद्र की पत्नी ने रेप का केस दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया था कि अकील की फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसका यौन शोषण किया गया था। उसके निजी फोटो भी खींचे गए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related