Saturday, August 8, 2026
Saturday, August 8, 2026

जालंधर में जग्गू भगवानपुरिया के गैंगस्टरों से 6 पिस्तौल बरामद

Date:

पंजाब में संगठित अपराध और अवैध हथियार सप्लाई चेन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने 6 और पिस्तौल (.32 बोर) बरामद किए हैं। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी। यादव ने कहा- मामले में अगे जांच की जा रही है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मंकरन सिंह देओल, सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह से ये हथियार बरामद किए हैं। इससे पहले इस मामले में 2 पिस्तौल बरामद किए जा चुके थे, जिसके बाद अब कुल बरामदगी 8 पिस्तौल तक पहुंच गई है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी कुख्यात जग्गू भगवापुरिया गिरोह के नजदीकी सहयोगी हैं और उन्होंने ये हथियार मध्य प्रदेश से मंगवाए थे। आरोपी इन हथियारों की सप्लाई पंजाब में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को करते थे।

इस संबंध में थाना रामा मंडी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है ताकि इस सप्लाई नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पूरी तरह पता लगाया जा सके। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने के लिए हमारी टीमें काम कर रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related