Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

लुधियाना में मेयर से नाराज भाजपा पार्षदों का धरना:बोले- जब तक मेयर माफी नहीं मांगती पीछे नहीं हटेंगे

Date:

 

लुधियाना–लुधियाना में नगर निगम जोन-डी में भाजपा के 18 पार्षदों ने मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। पार्षदों का कहना है कि उनके वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, लेकिन निगम अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि काम करवाने से पहले अधिकारी पूछते हैं कि आप किस पार्टी से हैं, जिससे साफ तौर पर पक्षपात हो रहा है। जब पार्षद अपनी शिकायत लेकर मेयर से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने कभी बाहर भेजा, कभी अंदर बुलाया और फिर बहस कर उन्हें दफ्तर से बाहर निकलवा दिया।

पार्षद गौरवजीत गोरा ने कहा कि हम लोगों के काम को लेकर मेयर के पास गए थे लेकिन इस तरह से गलत व्यवहार किया जाना सहन नहीं होगा। यदि एक महिला से मेयर का पद नहीं संभाला जा रहा तो किसी और को काम करने का उन्हें मौका देना चाहिए। हम मेयर के पद का सम्मान करते हैं लेकिन यदि मेयर को ऐसा लगा कि हमने कुछ गलत कहा तो हमारी भी इज्जत है।
उधर, भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा- मेयर इंद्रजीत कौर विधायकों की शह पर इस तरह का बरताव कर रही है। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो भाजपा इसी तरह से डटकर इस धक्केशाही का विरोध करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...