Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

पंजाब में पानी के मुद्दे पर ऑल पार्टी की बैठक, जानें क्या बोले CM Mann

Date:

 

चंडीगढ़: पंजाब में पानी के मुद्दे को लेकर मामला गरमाया हुआ है जिसे लेककर आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में ऑल पार्टी की बैठक हुई। इस बैठक में सभी दलों के राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि बैठक के दौरान प्रत्येक पक्ष ने पानी के मुद्दे पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों ने अपनी सहमति व्यक्त की और कहा कि वह पंजाब के पानी को लेकर धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर सभी नेता राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब के साथ खड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि पंजाब की लाइफलाइन पानी बारे है। उन्होंने सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पानी के मुद्दे पर सोमवार को एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है और राज्यपाल ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान पंजाब के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे भी सुझाव आए हैं कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने भी इस बात पर सहमति जताई है कि पानी का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाई घन्हैया जी के वारिस हैं और सभी को पानी को पिलाने वाले हैं लेकिन उनके पास अतिरिक्त देने के लिए पानी की एक बूंद भी नहीं है। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाबी धक्का बर्दाश्त नहीं करते, चाहे प्यार से कुछ भी ले लो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...