Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 81,500 पर आया:निफ्टी 300 अंक टूटा

Date:

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 23 जून को सेंसेक्स करीब 900 अंक नीचे 81,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है, ये 24,830 के स्तर पर है। इंफोसिस, HCL टेक और HUL के शेयर करीब 2% नीचे हैं।

NSE के सभी इंडेक्स गिरकर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी IT इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.60% नीचे है। ऑटो इंडेक्स में 1.20% गिरा है। मेटल, फार्मा और पीएयू बैंक इंडेक्स करीब आधा फीसदी नीचे हैं। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2.50% चढ़ कर कारोबार कर रहा है।ईरान की संसद ने हाल ही में अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। ये खबर से पूरी दुनिया के लिए अहम है, क्योंकि होर्मुज के रास्ते से ही दुनिया का 20-25% कच्चा तेल गुजरता है। ईरान के इस कदम से तेल की कीमत बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है।

तेल की कीमत बढ़ने का मतलब है महंगाई बढ़ेगी। इससे तेल आयात करने वाले देशों की इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ता है। निवेशकों में डर है कि अगर तेल महंगा हुआ तो कंपनियों की लागत बढ़ेगी, मुनाफा घटेगा। इसलिए बाजार में गिरावट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related