Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

Big News: मशहूर रैपर Badshah पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Date:

 

 

पंजाब  : नए गाने को लेकर विवादों में घिरे मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर विवादों में घिरे पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गौरतलब है उनके नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में मामला दर्ज करने के बाद, YouTube ने भी सख्त एक्शन लेते हुए गाने को हटा दिया है।

 

नए गाने ‘टटीरी’ के लिरिक्स और विज़ुअल्स को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पंचकूला पुलिस ने बादशाह की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। इसी बीच पुलिस ने बादशाह को तुरंत पेश होने का नोटिस भी जारी किया है। साथ ही उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ताकि बादशाह विदेश न भाग सके।

 

विवाद की वजह गाने में दिखाए गए कुछ दृश्य और इस्तेमाल की गई सामग्री बताई जा रही है। आरोप है कि गाने की शूटिंग के दौरान बिना अनुमति के एक बस का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियां दिखाई गई हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस स्कूल परिसर में गाने की शूटिंग हुई, उसके खिलाफ भी हरियाणा सरकार कार्रवाई कर सकती है। विवादित गाने में फंसे बादशाह की गिरफ्तारी और सजा की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। आपको बता दें कि, बादशाह के गानों फारवर्ड करने वाले पर हरियाणा सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...