Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पुलिस विभाग में पुलिस से ही रिश्वत, क्लर्क गिरफ्तार

Date:

 

बरनाला—विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला में जिला पुलिस प्रमुख कार्यालय के एक क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क एक पुलिसकर्मी की एक्सटेंशन फाइल को दबाए हुए था और उस पर हस्ताक्षर कराने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

 

पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी का यह मामला सामने आने से विभाग में हड़कंप मचा है। आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे आगे की पूछताछ जारी है।

 

एक्सटेंशन फाइल पर हस्ताक्षर कराने के लिए मांगी थी रिश्वत

 

बरनाला जिले में तैनात एएसआई मक्खन सिंह अपनी नौकरी में एक्सटेंशन चाहते थे। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया था। जिला पुलिस प्रमुख कार्यालय में तैनात क्लर्क दविंदर सिंह के पास वह फाइल थी। आरोप है कि दविंदर सिंह ने फाइल पर हस्ताक्षर कराने के लिए रिश्वत मांगी थी।

 

विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि एएसआई मक्खन सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाया। योजना के अनुसार, जब मक्खन सिंह ने दविंदर सिंह को रिश्वत की राशि दी, तो पास ही तैनात विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related