Monday, September 14, 2026
Monday, September 14, 2026

पंजाब के किसान को पाकिस्तान में एक माह की सजा:कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया; गलती से पाक सीमा में चला गया था

Date:

फिरोजपुर पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद के गांव खैरे से लापता किसान के बेटे अमृतपाल सिंह को पाकिस्तान की कोर्ट ने सजा सुनाई है। अमृतपाल को विदेशी कानून 1946 के तहत एक महीने की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।
जुर्माना न देने की स्थिति में उसे 15 दिन अतिरिक्त जेल में रहना होगा। वे गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। फिलहाल अमृतपाल को इस्लामाबाद की जेल में रखा गया है।
इस फैसले से उनके परिजनों को कुछ राहत मिली है, क्योंकि अदालत ने सजा पूरी होने के बाद उन्हें भारत वापस भेजने (डिपोर्ट) के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

अमृतपाल के पिता जगराज सिंह ने बताया कि उनका बेटा 21 जून को खेती करने के लिए भारत-पाक सीमा पार गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा।

परिवार की शिकायत और पैरों के निशानों की जांच में पता चला कि अमृतपाल गलती से पाकिस्तान की सीमा में चला गया था। पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसके पाक में होने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि वह एक थाने में मौजूद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...