Monday, September 14, 2026
Monday, September 14, 2026

खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल डोप टेस्ट के लिए तैयार

Date:

चंडीगढ़—असम की डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत बंद खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अपने ऊपर लगे नशे के आरोपों पर बड़ा बयान दिया है। उनके वकील इमान सिंह खरा ने मंगलवार को कहा कि अमृतपाल सिंह डोप टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं और चाहते हैं कि वे नेता भी अपना डोप टेस्ट करवाएं जो उन पर नशे के आरोप लगा रहे हैं।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंजाब पुलिस ने अजनाला कोर्ट में दायर चार्जशीट में अमृतपाल सिंह के दो सहयोगियों के बयान पेश किए हैं। आरोप लगाया गया कि अमृतपाल नशे के संपर्क में रहे हैं। इनमें से एक भगवंत सिंह उर्फ प्रधान मंत्री बाजेके ने कथित तौर पर कहा कि अमृतपाल नशे का सेवन करते थे।

हालांकि बाद में भगवंत सिंह ने मीडिया और वकीलों के माध्यम से सफाई दी कि यह बयान उनसे मारपीट और दबाव में लिया गया था और उन्हें जबरन कागजों पर साइन करवाए गए। इस पूरे मामले ने पंजाब की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...