Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

चंडीगढ़ PGI में 300 पूर्व सैनिकों की होगी भर्ती

Date:

चंडीगढ़—चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI) प्रशासन ने 300 पूर्व सैनिकों की भर्ती को मंजूरी दी है। इनको अस्पताल के मुख्य द्वार और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा। ये सैनिक वर्तमान सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर काम करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही या अनुशासनहीनता बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ठेका रद्द करने से लेकर कानूनी कार्रवाई तक शामिल है।

इसके अतिरिक्त, पीजीआई की कैंटीन सेवाओं में सुधार के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) से वार्ता चल रही है। डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय के अनुसार, यह कदम मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर खाना और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए उठाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related