Monday, September 14, 2026
Monday, September 14, 2026

जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 3 की मौत, 50 घायल

Date:

भुवनेश्वर—ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा हो गया। रविवार तड़के करीब 4 बजे गुंडिचा मंदिर के सामने भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पास भीड़ में भगदड़ मच गई। इस दौरान 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 50 घायल हैं, इनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनके नाम बसंती साहू (36), प्रेमकांति महांति (78) और प्रभाती दास थे। सभी शव पुरी मेडिकल कॉलेज में रखे गए हैं।
हादसा तब हुआ, जब रथों के दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट गई थी। इसी दौरान भगदड़ मची और गिरने से लोग कुचल गए। बताया जा रहा है कि जहां भगदड़ हुई, वहां पर्याप्त पुलिस या सुरक्षा बल तैनात नहीं थे।
भगवान बलभद्र और सुभद्रा के रथ पहले ही श्रध्दाबली (समाप्ति स्थल) पहुंच चुके थे। बाद में भगवान जगन्नाथ का रथ अपनी मौसी के यहां गुंडिचा मंदिर पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...