Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक का निधन, अमृतसर में ली अंतिम सांस

Date:

तरनतारन : इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के तरनतारन हलके से मौजूदा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का आज शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। डॉ. सोहल का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। कुछ समय पहले उन्होंने अमृतसर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। विधायक के कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की
इस दुख की घड़ी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तरनतारन से हमारी पार्टी के सम्मानित विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बहुत दुख हुआ, डॉ. साहब पार्टी के बहुत मेहनती और जुझारू नेता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ दिल से हमदर्दी रखते हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित अन्य को हौंसला प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...