Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

मोहाली में बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह पर FIR:आय से अधिक संपत्ति केस

Date:

चंडीगढ़–गैंगस्टर लॉरेंस के पंजाब में पुलिस कस्टडी से दिए गए टीवी इंटरव्यू मामले में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह और उसकी मां सुखवंत कौर पर अब विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। यह केस मोहाली की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने दर्ज किया है।
जांच में सामने आया है कि गुरशेर को तीन साल में सिर्फ 26 लाख रुपए की सैलरी मिली, लेकिन उसने करीब 2.59 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
अब विजिलेंस की टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं, हालांकि सूत्रों का कहना है कि वह विदेश भाग चुका है।
विजिलेंस के मुताबिक, 1 अप्रैल 2021 को डीएसपी और उसके पारिवारिक सदस्यों के खातों में कुल 3,00,903.98 रुपए जमा थे, जबकि 3,17,415 रुपए का लोन था। फर्म के बैंक बैलेंस स्टेटमेंट के अनुसार, इस अवधि की शुरुआत में कुल 9,67,33,700.06 रुपए की आय का पता चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...