Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

FASTag को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Date:

नेशनल : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को टोल टैक्स को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जो देशभर के लाखों निजी वाहन चालकों को राहत पहुंचाने वाली है। उन्होंने बताया कि सरकार एक FASTag आधारित वार्षिक पास योजना शुरू करने जा रही है, जिसकी कीमत ₹3,000 होगी और इससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर 200 यात्राएं या एक साल (जो पहले हो) तक फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी।

गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा: “एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन) के लिए वैध होगा।” यह स्कीम उन लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जो प्रतिदिन या बार-बार टोल प्लाजा पार करते हैं, विशेषकर वे जो 60 किलोमीटर के दायरे में यात्रा करते हैं।

गडकरी ने यह भी बताया कि पास को राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI/MoRTH की वेबसाइट के माध्यम से सक्रिय या नवीनीकृत किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया को बेहद आसान और डिजिटल रूप से सुलभ बनाने की योजना है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह नई नीति टोल प्लाज़ाओं पर प्रतीक्षा समय घटाएगी, भीड़ कम करेगी और विवादों को खत्म कर यात्रियों को बेहतर अनुभव देगी। यह कदम देश की टोल प्रणाली को अधिक डिजिटल, सहज और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...