Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

यूपी में परिवार के 5 लोग कार में जिंदा जले

Date:

अनूपशहर–यूपी के बुलंदशहर में सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की कार में जलकर मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पुलिया तोड़ते हुए सड़क किनारे 5 फीट नीचे गिर गई। गिरते ही कार में भीषण आग लग गई। कार में बैठे 6 में से 5 लोग जिंदा जल गए।
कार सवार केवल एक महिला ही बच पाई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार का शीशा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिससे अन्य लोगों को नहीं बचा पाए।
मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल हैं। साथ ही पत्नी के भाई और उसकी पत्नी की भी हादसे में मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जानीपुर-चंदौस तिराहे के पास हुआ।
परिवार बदायूं के चमनपुरा (थाना सहसवान) का रहने वाला था। सभी सुबह साढ़े तीन बजे स्विफ्ट कार (DL-3CDB-7567) से दिल्ली के लिए निकले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related