Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

कपूरथला में गुरुद्वारा में फायरिंग:3 निहंग सिंह समेत 4 लोग घायल

Date:

कपूरथला–कपूरथला के फगवाड़ा में स्थित गुरुद्वारा पिपली साहिब में मंगलवार को एक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना में 3 निहंग सिंह और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना गुरुद्वारा में चल रही एक विवाद सुलझाने की बैठक के दौरान हुई। गांव के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इस दौरान एक पक्ष के जसप्रीत सिंह ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीन निहंग सिंह मलकीत सिंह, धर्मवीर सिंह और रणजीत सिंह घायल हो गए।
गुरुद्वारा सिंह सभा छावनी निहंग सिंह के जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह के अनुसार जब उनके समर्थकों ने बचाव का प्रयास किया तो जसप्रीत सिंह भी गोली लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को पहले फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर इंचार्ज अमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...