Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

जासूसी के आरोपी जसबीर की आज मोहाली कोर्ट में पेशी

Date:

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार मशहूर यूट्यूबर जसबीर सिंह उर्फ ​​जान महल को आज (9 जून) मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। रोपड़ (पंजाब) के यूट्यूबर जसबीर सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

वह दो दिन की पुलिस रिमांड पर था। पंजाब पुलिस का आरोप है कि जसबीर भारतीय सैन्य ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान भेजता था। पुलिस को उसके मोबाइल में 150 से ज्यादा सैन्य अफसरों, संस्थाओं और लोगों के नंबर मिले हैं।

इसके अलावा सूत्रों की मानें तो उसके लैपटॉप और मोबाइल से कुछ एप्लिकेशन और ब्लॉग भी डिलीट किए गए थे। यह सब ज्योति की गिरफ्तारी के बाद हुआ। अगर कोर्ट उसे न्यायिक हिरासत में भेजती है तो आने वाले दिनों में हरियाणा पुलिस भी उसे रिमांड पर ले सकती है,

क्योंकि हरियाणा पुलिस उससे पूछताछ करने की तैयारी में पहले से ही थी। उसे 6 जून को तलब भी किया गया था। उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसे में ज्योति और दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...