Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

पंचकूला में ACB थाने के बाहर युवक ने किया सुसाइड:पेड़ पर लटका मिला शव

Date:

चंडीगढ़–पंचकूला के सेक्टर 17 स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) थाना के गेट के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव को सबसे पहले वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच की जा रही है, लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हाल ही में दर्ज लापता लोगों की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...